
केरल में हवाला के पैसों से भाजपा ने लड़ा चुनाव! पुलिस बोली- पार्टी ने खर्च किए 40 करोड़ काला धन
- केरल में विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद भी भाजपा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, अब पार्टी हवाला के पैसों को लेकर फंस गई है.
- केरल पुलिस द्वारा थ्रिलर कोर्ट में दायर चार्जशीट में कहा गया कि भाजपा ने अप्रैल में कर्नाटक से अवैध तरीके से 40 करोड़ रुपए केरल पहुंचाए और नेताओं को बांटा.
- थ्रिलर हाईवे पर 3.40 करोड़ की डकैती का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि वह भी हवाला का ही पैसा था, जिसे लूट लिया गया था.
- पुलिस खुलासे में सामने आया कि कर्नाटक से ये रकम संघ के एक कार्यकर्ता एके धर्मराजन का करीबी हवालाा डीलर धनराजन लेकर आ रहा था.
- भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष के सुरेंद्रन ने पुलिस के आरोपों को खारिज कर दिया, कहा- पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है.
यह भी पढ़ें - महुआ मोइत्रा के निशाने पर मोदी-शाह, कहा- इनके हाथों में लहू, इन्हें पढ़ना चाहिए कविता




























































