
कर्नाटक सीएम बीएस येदियुरप्पा ने दिया इस्तीफा, बोलें- हमेशा अग्निपरीक्षा से गुजरा हूं
- कर्नाटक के सीएम बी.एस. येदियुरप्पा के इस्तीफे के अटकलों के बीच सोमवार को उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
- आज ही कर्नाटक की बीजेपी सरकार को दो साल पूरे हुए हैं, अब सवाल ये है कि आगे भाजपा कर्नाटक की कमान किसे सौंपती है।
- अपने इस्तीफे का ऐलान करते हुए बीएस. येदियुरप्पा ने कहा- उन्हें कर्नाटक के लोगों के लिए काफी काम करना है।
- उन्होंने आगे कहा कि हम सभी को मेहनत के साथ काम करना चाहिए, येदियुरप्पा ने कहा- वह हमेशा अग्निपरीक्षा से गुजरे हैं।
- बता दें कि इस्तीफे की बात पर लिंगायत समुदाय के मठाधीशों ने कहा था कि येदियुरप्पा हटे तो भाजपा को कष्ट भोगना पड़ेगा।




























































