Get Premium
किसान आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे हरियाणा के पूर्व सीएम, माइक न मिलने पर खफा हो कर लौटे
- कृषि कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के धरनास्थल पर पहुंचकर बिना बोले ही वापस लौटने का मामला सामने आया है।
- हरियाणा के जींद जिले में प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में धरनास्थल पर पहुंचे चौटाला को किसानों को संबोधित करने के लिये माइक नहीं दिया गया।
- धरना स्थल पर पहुंचते ही चौटाला का स्वागत किया गया और मंच के सामने बैठने के लिए कुर्सी दी गई लेकिन उन्हें माइक नहीं दिया इससे नाराज चौटाला वापस लौट गए।
- पार्टी सूत्रों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री का यहां आने का कार्यक्रम एक सप्ताह पहले ही तय हो चुका था ।
- संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि पहले ही इनेलो को अवगत करा दिया था कि अब तक किसी भी राजनीतिक दल के नेता को मंच साझा नहीं करने दिया गया है आगे भी नहीं करने दिया जाएगा।
यह भी पढ़े: दिल्ली में लॉकडाउन खत्म! अब 100 फीसदी क्षमता के साथ चलेगी मेट्रो, खुले सिनेमा हॉल