Get Premium
आलाकमान चाहता है येदियुरप्पा का इस्तीफा, लिंगायत मठीधीशों ने कहा- हटाया तो खत्म हो जाएगी भाजपा
- कर्नाटक में सियासी उठापटक जारी है, ऐसा कहा जा रहा कि सोमवार को सीएम बीएस येदियुरप्पा सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं.
- कर्नाटक भाजपा जहां नए नामों पर चर्चा में जुटी है वहीं दूसरी तरफ लिंगायत समुदाय के मठाधीशों ने कहा- येदियुरप्पा हटे तो भाजपा को कष्ट भोगना पड़ेगा.
- प्रदेश की सौ सीटों पर प्रभाव रखने वाले लिंगायत समुदाय के सभी मठाधीशों ने बैठक की और बीएस येदियुरप्पा को हटाने पर आंदोलन की चेतावनी दी.
- लिंगेश्वर मंदिर के मठाधीश ने कहा- दिल्ली के लोगों को नहीं पता कि कर्नाटक में चुनाव कैसे होते हैं और कैसे जीते जाते हैं, यहां येदियुरप्पा ने सरकार बनाई है.
- शरनबासवलिंगा ने कहा- हम पूरी जिंदगी उन्हें सीएम बनाने के लिए नहीं कह रहे बल्कि ये कार्यकाल पूरा करने दिया जाए.
यह भी पढ़ें - केरल में हवाला के पैसों से भाजपा ने लड़ा चुनाव! पुलिस बोली- पार्टी ने खर्च किए 40 करोड़ काला धन