महुआ मोइत्रा के निशाने पर मोदी-शाह, कहा- इनके हाथों में लहू, इन्हें पढ़ना चाहिए कविता

  • टीएमसी की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने एकबार फिर से पीएम नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह को निशाने पर लेकर एक सलाह दे दी है.
  • महुआ ने कहा- मोदी-शाह केे हाथ एवं पांव में लहू लगा है, इसे धुलने की कोशिश करनी चाहिए इन्हें फैज अहमद फैज की 'पांव से लहू धो डालो' कविता पढ़नी चाहिए.
  • बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा उपद्रव की बात पर उन्होंने कहा- ये सब मीडिया द्वारा बनाया गया था, अगर ऐसा होता तो टीएमसी नहीं जीतती.
  • टीएमसी सांसद ने कहा- भाजपा के आरोपो पर जवाब देने की जरूरत नहीं है, टीएमसी अपना इतिहास खुद लिखेगी, 2024 में भी हम जीतेंगे.
  • गौरतलब है कि सीएम ममता बनर्जी ने बंगाल में 16 अगस्त को खेला होबेे दिवस मनाने का ऐलान किया है, जिसका भाजपा विरोध कर रही है.
     यह भी पढ़ें - UP: दबंगों ने कटवा दी दलित युवक की दाढ़ी-मूंछ, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार