रिटायर्ड IPS अफसर का दावा, योगी के खिलाफ मर्डर की जांच शुरु करते ही हो गया ट्रांसफर

  • सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर पूर्व रिटायर आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने खुलासा करते हुए उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं.
  • अमिताभ ठाकुर ने लिखा-योगी आदित्यनाथ मुझसे यूं ही नाराज नहीं हैं, 2007 में उनके संसद में रुदन कांड के समय मैं महाराजगंज में एसपी था.
  • अमिताभ ने आगे लिखा- मैने शासन के आदेश से उनके खिलाफ परुखिया मर्डर केस में जांच शुरु की, योगी के खिलाफ सबूत भी थे लेकिन मेरा ट्रांसफर हो गया.
  • पूर्व अधिकारी के ट्वीट पर तमाम कमेंट आए, एक यूजर ने लिखा, ये बात तो आपको तुरंत बोलनी चाहिए थी लेकिन आज बोल रहे हैं.
  • बता दें कि ठाकुर को यूपी शासन के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी के आदेश के मुताबिक उन्हें ड्यूटी पूरी होने से पहले ही सेवामुक्त कर दिया गया.
     यह भी पढ़ें - महुआ मोइत्रा के निशाने पर मोदी-शाह, कहा- इनके हाथों में लहू, इन्हें पढ़ना चाहिए कविता