
भाजपा की सहयोगी पार्टी ने फूलन देवी की मूर्ति बनाने का किया ऐलान, भाजपा ने ही शुरु किया विरोध
- यूपी में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारियों में जुटी एनडीए की सहयोगी विकासशील इंसान पार्टी ने डकैत से राजनेता बनी फूलन देवी की मूर्ति बनाने का ऐलान किया है.
- वीआईपी पार्टी की तरफ से 18 जिलों में मूर्ति बनवाने के ऐलान के बाद वाराणसी में इसका विरोध शुरु हो गया, बताया जा रहा विरोध करने वाले भी भाजपा के ही हैं.
- राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो वीआईपी इस कदम के जरिए वोटरों को लुभानेे की कोशिश में है हालांकि भाजपा के किसी नेता की इसपर टिप्पणी नहीं आई है.
- गौरतलब है कि फूलन देवी के साथ ठाकुर वर्ग के लोगों ने रेप किया था, जिसके बाद फूलन देवी डकैत बनी और 22 ठाकुरों को मौत के घाट उतार दिया.
- फूलन इसके बाद राजनीति में आ गई, उन्हें समाजवादी पार्टी ने टिकट दिया और वह सांसद बन गई, इसीदौरान उनकी हत्या कर दी गई.
यह भी पढ़ें - किसान अनदेखी करने वालों को सबक सिखाना जानता है- किसान नेता ने केंद्र को चेताया




























































