
किसान अनदेखी करने वालों को सबक सिखाना जानता है- किसान नेता ने केंद्र को चेताया
- भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कृषि कानूनों पर केंद्र सरकार को एक बार फिर चेताया है कि अन्नदाता सबक सिखाना जानते हैं।
- टिकैत ने शनिवार को कहा- 'किसान संसद' से किसानों ने गूंगी-बहरी सरकार को जगाने का काम किया है।
- उन्होंने आगे कहा कि किसान संसद चलाना भी जानता है और अनदेखी करने वालों को गांव में सबक सिखाना भी जानता है। भुलावे में कोई न रहे।
- बता दें कि अन्नदाताओं ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच मध्य दिल्ली के जंतर मंतर पर ‘किसान संसद’ लगा रहे हैं।
- किसानों के मुताबिक, इस किसान संसद का मकसद यह दिखाना है कि अपने 600 लोगों की जान गंवाने के बाद भी उनका आंदोलन अब भी जारी है।




























































