
कर्नाटक : आज सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं येदियुरप्पा, केंद्रीय मंत्री को मिल सकती है प्रदेश की कमान
- कर्नाटक में सीएम बीएस येदियुरप्पा रविवार को सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं, ऐसे में संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी सीएम बन सकते हैं.
- पिछले दिनों उन्होंने ऐलान किया था कि 25 जुलाई को प्रदेश सरकार के दो साल पूरा होने पर केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश का पालन करेंगे.
- तीन बार के विधायक एमआरएन समूह के मालिक निरानी ने सीएम पद के लिए पार्टी के भीतर लॉबिंग से इंकार किया, कहा- भाजपा अनुशासित पार्टी है.
- हालांकि पार्टी ने अगले सीएम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन निरानी और प्रह्लाद जोशी मुख्य दावेदार के रूप में आगे आ रहे हैं.
- बता दें कि पार्टी के भीतर ही येदियुरप्पा को लेकर विवाद था, कई मंत्रियों ने आलाकमान को चिट्ठी लिखकर इन्हें हटाने की अपील की थी.
यह भी पढ़ें - किसान अनदेखी करने वालों को सबक सिखाना जानता है- किसान नेता ने केंद्र को चेताया




























































