
डेढ़ महीने में 11 रुपए बढ़े पेट्रोल के दाम, जनता बोली- विकास रुक सके तो रोक दो मोदीजी
- कोरोना संकट के बीच पेट्रोल-डीजल के भाव के बढ़ने का क्रम जारी है, पिछले 42 दिन में पेट्रोल के दाम में 11.52 रुपए का इजाफा किया गया है.
- ये आंकड़ा तब है जब पिछले 8 दिनों से तेल की कीमतों में अधिक उछाल नहीं दर्ज किया गया है, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.84 रुपए है.
- देश के 19 राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए के पार पहुंच चुके हैं, राजस्थान और मध्य प्रदेश में एक लीटर पेट्रोल 110 रुपए में हो गया है.
- सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों के भीतर गुस्सा है, लोग पीएम नरेंद्र मोदी से पेट्रोल-डीजल के विकास क्रम को रोकने की अपील कर रहे हैं.
- एक अन्य यूजर ने लिखा- आखिर अपनी बात पर क्यों नहीं अटल रहती भाजपा, क्या पेट्रोल के जरिए ही वसूली करके देश चलाना है.
यह भी पढ़ें - किसान अनदेखी करने वालों को सबक सिखाना जानता है- किसान नेता ने केंद्र को चेताया




























































