UP: दबंगों ने कटवा दी दलित युवक की दाढ़ी-मूंछ, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • दलितों के खिलाफ अत्‍याचार के मामले घटने का नाम नहीं ले रहे, ताज़ा मामला उत्तर प्रदेश के देवबंद के सिमलाना गांव का है। 
  • गांव के एक दलित युवक रजत की दबंगों ने दाढ़ी मूंछ कटवा डाली और वीडियो वायरल कर दी, जिसके बाद दलित संगठन सक्रीय हो गया। 
  • मामला बढ़ते ही पुलिस हरकत में आ गई, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
  • रजत की तहरीर पर 6 दबंगों के साथ ही नाई के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
  • लोगों ने बताया कि पीड़ित और दबंगों के बीच कुछ दिन पहले विवाद हुए था जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी। 
यह भी पढ़े: अगर किसान गुंडे हैं तो किसानों द्वारा उगाया अनाज खाना बंद करें लेखी- किसान नेता कक्का