
दस गुना बढ़ा NSA सचिवालय का बजट, BJP सांसद- मोदी जी के प्रवक्ता बताएं कहां गए 300 करोड़
- विपक्ष ने मोदी सरकार पर अपने नेताओं और कुछ पत्रकारों-सामाजिक कार्यकर्ताओं की जासूसी कराने के आरोप लगाए हैं।
- कांग्रेस समेत अन्य विपक्ष ने इस मामले की जांच जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी या सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराने की मांग की है।
- इस बीच विपक्ष के साथ-साथ भाजपा के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भी इशारों में अपनी ही सरकार को घेरा है।
- सुब्रमण्यम स्वामी ने सवाल उठाया है कि 2017-18 में राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग का बजट अचानक 10 गुना क्यों बढ़ गया?
- उन्होंने कहा- मोदी सरकार के प्रवक्ता को बताना चाहिए कि 2017-18 में बढ़े हुए 300 करोड़ आखिर गए कहां?”




























































