
मीडिया से बात कर रहे कांग्रेस नेताओं को दिल्ली पुलिस ने बिन बात के रोका, दिया बड़े अफसर का हवाला
- संसद के बाहर गुरुवार को कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा और प्रताप सिंह बाजवा जब मीडिया से बातचीत कर रहे थे तब उन्हें पुलिस ने रोक दिया।
- दोनों नेताओं को दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रोकते हुए कहा कि आपकी सूचना बड़े अफसरों तक पहुंचानी है।
- दोनों सांसद इसके बाद पुलिस अधिकारी से पूछने लगे कि वो बड़ा अफसर कौन है, जो मीडिया से उन्हें बात करने पर रोक रहा है?
- हुड्डा ने बाद में एनडीटीवी से बात करते हुए बताया कि वे किसानों के मुद्दे पर बात कर रहे थे लेकिन उन्हें रोक दिया गया।
- उन्होंने आगे कहा, “यह बतौर नागरिक, किसान और सांसद के अधिकारों का हनन है। संसद के अंदर भी हमारे अधिकारों हनन किया गया और संसद के बाहर भी।




























































