
पेगासस: जासूसी पर अरबों खर्च के बीच दस गुना बढ़ा NSA सचिवालय का बजट- प्रशांत भूषण
- पेगासस विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा, इसे लेकर वकील प्रशांत भूषण ने भी केंद्र सरकार को अब घेरा है।
- अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ दस्तावेजों का साझा करके उन्होंने NSA सचिवालय के बजट बढ़ने की बात कही है।
- भूषण ने कहा- राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय का बजट 2016-17 में 33 करोड़ था जो 2017-18 में 333 करोड़ हो गया।
- उन्होंने कहा कि यह वही समय है जब 100 करोड़ पेगासस खरीदने में खर्च किए गए ताकि जजो, एक्टिविस्ट और पत्रकारों की जासूसी की जा सके।
- प्रशांत भूषण के द्वारा साझा किए गए दस्तावेजों के अनुसार 2021 में यह बजट 228.72 करोड़ रुपये है।




























































