
महाराष्ट्र: महाड में चट्टान खिसकने से 36 लोगों की मौत, मलबे के नीचे 80-90 लोगों के दबे होने की आशंका
- महाराष्ट्र में भारी बारिश और नदियों में उफान आने से लोग बुरी तरह फंस गए हैं, इस बीच रायगढ़ जिले के महाड में बड़ा हादसा हो गया है।
- महाड में कुल तीन जगहों पर भूस्खलन हुआ, भूस्खलन होने से कई घर दब गए हैं, जिसमें 36 लोगों की मौत हो गई वहीं 35-40 लोगों की तलाश जारी है।
- महाड में सावित्री नदी खतरे के निशान से ऊपर बहकर सब कुछ डुबा रही है, महाड और खेड में NDRF और कोस्टगार्ड की मदद ली जा रही थी।
- स्थानीय लोगों के मुताबिक, मलबे के नीचे करीब 80 से 90 लोगों के दबे होने की आशंका है।
- चिपलूण में अब भी पानी भरा है, हजारों लोग अब भी फंसे हैं रिश्तेदार जो चिपलूण से बाहर हैं, वे मीडिया के जरिए अपनों को बचाने के लिए गुहार लगा रहे।




























































