सरकार के दावे को गुरुद्वारा ने किया खारिज, कहा- इतनी कमी थी कि हमने ‘ऑक्सीजन का लंगर’ लगाया

  • कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान देश में ऑक्सीजन की कमी से किसी की भी मौत नहीं हुई है, ऐसा दावा मोदी सरकार ने मानसून सत्र के पहले दिन किया था। 
  • सरकार के इस दावे की आलोचना अभी भी जारी है, यूपी के गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गुरुद्वारे के सदस्य गुरुप्रीत सिंह सरकार की बात पर हैरानी जताई है। 
  • गुरुप्रीत सिंह ने बताया कि कैसे लोग ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे थें और उनकी मदद के लिए ऑक्सीजन का भी लंगर लगाया गया था।
  • गुरुप्रीत सिंह ने कहा- लोग एक एक सिलेंडर के लिए लाखों खर्च करने को तैयार थें। हमनें मेरठ, लखनउ, कानपुरके लोगों को भी ऑक्सीजन की सेवा दी।
  • उन्होंने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान गुरुद्वारे की ओर से 14 हजार लोगों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराया गया था।
यह भी पढ़े: खुलासा दर खुलासा : पैगासस जासूसी लिस्ट में पूर्व सीबीआई प्रमुख एवं अनिल अंबानी का भी नाम