
खुलासा दर खुलासा : पैगासस जासूसी लिस्ट में पूर्व सीबीआई प्रमुख एवं अनिल अंबानी का भी नाम
- कोरोना संकट के बीच भारत में पेगासस सॉफ्टवेयर के जरिए जासूसी मामले में रोज नए-नए नामों का खुलासा हो रहा है, जिसे लेकर हड़कंप मचा हुआ है.
- दा वायर के मुताबिक जासूसी लिस्ट में उद्योगपति अनिल अंबानी एवं पूर्व सीबीआई प्रमुख आलोक वर्मा का भी नाम शामिल है.
- आलोक वर्मा को केंद्र सरकार ने 2018 में सीबीआई के डायरेक्टर पद से बर्खास्त कर दिया था, इसके तुरंत बाद ही वह पेगासस लिस्ट में शामिल हो गए.
- वहीं अनिल अंबानी को लेकर वायर ने कहा- इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती कि अंबानी वही नंबर यूज कर रहे हैं या फिर बदल दिया है.
- राफेल से जुड़े अधिकारियों के भी नंबर इस लिस्ट में शामिल किए गए हैं, साथ ही फ्रांस की कंपनी एनर्जी EDF के प्रमुख हरमनजीत नेगी का फोन नं. इस लिस्ट में मिला है.
यह भी पढ़ें - इस सरकार के लिए झूठ ही ऑक्सीजन, जिसकी कभी कमी नहीं थी- रवीश कुमार




























































