किसान नेताओं के फोन की भी जासूसी कर रही सरकार! कक्का बोले- हमारे भी नंबर सर्विलांस पर

  • केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान जंतर-मंतर पर 'किसान संसद' लगा रहे हैं। 
  • इस बीच मीडिया से बात करते हुए कुछ किसान नेताओं ने अंदेशा जताया है कि सरकार किसान नेताओं के फोन की भी जासूसी कर रही है। 
  • किसान नेता शिव कुमार कक्का ने कहा- मौजूदा सरकार अनैतिक सरकार है। हमें शक है कि हमारे फोन नंबर भी उस सूची में शामिल हैं। 
  • उन्होंने कहा- सरकार इस पूरी जासूसी के पीछे है। आंदोलन फिर तेज हो रहा है तो जाहिर है कि सरकार हमारे नंबर पर नजर रख रही होगी। 
  • स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा- वर्ष 2020-21 के डेटा में किसान नेताओं के फोन नंबर हो सकते हैं। 
यह भी पढ़े: खुलासा दर खुलासा : पैगासस जासूसी लिस्ट में पूर्व सीबीआई प्रमुख एवं अनिल अंबानी का भी नाम