
अगर किसान गुंडे हैं तो किसानों द्वारा उगाया अनाज खाना बंद करें लेखी- किसान नेता कक्का
- किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच कृषी मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने फिर बातचीत के जरिए समाधान निकालने पर जोर दिया है।
- दूसरी तरफ विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने किसानों को मवाली और गुंडे बताते हुए कहा था कि किसान सिर्फ बिचौलियों की मदद कर रहे हैं।
- उन्होंने कहा था कि 26 जनवरी को जो हुआ वह भी शर्मनाक आपराधिक गतिविधियां थीं और विपक्ष ने इस तरह की गतिविधियों को बढ़ावा दिया है।
- लेखी के इस बयान पर भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों के लिए इस तरह की टिप्पणी करना गलत है।
- टिकैत ने कहा- गुंडे वे हैं जिनके पास कुछ नहीं है। हम किसान हैं, गुंडे नहीं। हम अन्नदाता हैं।
- किसान नेता शिव कुमार कक्का ने कहा- अगर किसान गुंडे हैं तो मीनाक्षी लेखी को हमारे द्वारा उगाए गए अनाज को खाना बंद कर देना चाहिए।




























































