मीडिया समूहों पर छापेमारी: देश को चुप कराने के लिए मोदी संस्थानों का दुरूपयोग कर रहे- सिंघवी 

  • बीते दिन देश भर में दैनिक भास्कर समूह के कई कार्यालयों पर आयकर विभाग ने छापे मारे, भारत समाचार चैनल के दफ्तरों पर भी छापे पड़े। 
  • छापे को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा- यह कार्रवाई कोरोना काल, किसान आंदोलन और पेगासस पर रिपोर्टिंग को लेकर हुई है। 
  • संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक सिंघवी ने कहा- छापे ने सरकार की खतरनाक प्रकृति को उजागर किया है। 
  • उन्होंने सवाल किया कि क्या आयकार के छापे सुनियोजित हैं या ये महज एक संयोग है? देश को चुप कराने के लिए मोदी जी संस्थानों का दुरूपयोग क्यों कर रहे हैं?
  • उन्होंने कहा इसे परिभाषित करने के लिए कई शब्द हैं- अधिनायकवाद, अत्याचार, तानाशाही, फासीवाद, निरंकुशता, सीजरवाद और इसी तरह और आगे भी।
यह भी पढ़े: यूपी में जंगलराज! अलीगढ़ में चोरी का इल्जाम लगाकर दबंगो ने की दलित युवक की हत्या