यूपी में जंगलराज! अलीगढ़ में चोरी का इल्जाम लगाकर दबंगो ने की दलित युवक की हत्या

  • यूपी में दलितों के खिलाफ जारी अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है, अलीगढ़ में चोरी का इल्जाम लगाकर एक दलित युवक की हत्या कर दी गई.
  • अलीगढ़ के हरदुआगंज थाने के नगरिया भूड़ गांव के रविंद्र पाल के ऊपर दबंगो ने गेंहू चोरी का इल्जाम लगाया और घर में घुसकर जमकर पिटाई की.
  • पिटाई के बाद भी दबंग नहीं मााने और दलित युवक को बिजली के खंडे के साथ खड़ा करके उसकी शर्ट से ही उसका गला घोंट दिया जिससे युवक की मौत हो गई.
  • हत्या की जानकारी लगते ही आसपास के गांव के काफी लोगों की भीड़ लग गई, भारी पुलिस फोर्स पहुंच आई लेकिन तब तक आरोपी बाप-बेटा एवं भांजा मौके से फरार हो गए.
  • पुलिस ने बताया कि उसने देर रात इस मामले के मुख्य आरोपी राजबहादुर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है.
     यह भी पढ़ें - इस सरकार के लिए झूठ ही ऑक्सीजन, जिसकी कभी कमी नहीं थी- रवीश कुमार