जब तक सरकार बात नहीं मानेगी, तब तक किसान बॉर्डर नहीं छोड़ेगा- टिकैत 

  • केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान जंतर-मंतर पर 'किसान संसद' लगा रहे हैं। 
  • इस बीच भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कल की किसान संसद पर कहा कि 10 राज्यों के लोग इसमें थे। 
  • उन्होंने बताया कि किसानों ने अपने-अपने राज्यों और तीन कृषि कानूनों और इससे होने वाले नुकसानों के बारे में बताया।
  • टिकैत ने एक बार फिर सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सरकार बात नहीं मानेगी, तब तक बॉर्डर नहीं छोड़ेंगे।
  • कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों की किसान संसद के मद्देनजर जंतर-मंतर पर सुरक्षा बल तैनात किया गया है।
यह भी पढ़े: अगर किसान गुंडे हैं तो किसानों द्वारा उगाया अनाज खाना बंद करें लेखी- किसान नेता कक्का