
मवाली है आंदोलनकारी किसान, सिर्फ बिचौलियों की मदद कर रहे- विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी
- किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच कृषी मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने फिर बातचीत के जरिए समाधान निकालने पर जो दिया है।
- दूसरी तरफ विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने किसानों को मवाली बताते हुए कहा कि किसान सिर्फ बिचौलियों की मदद कर रहे हैं।
- पेगासस विवाद पर भी मीनाक्षी लेखी ने कहा कि इस विवाद के जरिए फेक नरेटिव बनाने की कोशिश की जा रही है।
- उन्होंने कहा कि ये स्टोरी एकदम फेक है, येलो पेज पर एक लिस्ट बना ली गई है और उसके जरिए संसद को बाधित किया जा रहा है।
- बता दें कि आज से आंदोलनकारी किसान कृषि कानून के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं जहां एक संसद का आयोजन भी किया गया है।




























































