
परमबीर सिंह की मुश्किलें बढ़ी, बिजनेसमैन ने लगाया 15 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप
- 100 करोड़ की वसूली कांड के बाद अब पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ 15 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप लगा है।
- मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में पूर्व पुलिस कमिश्नर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।
- एक बिजनेसमैन ने आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। जिसमें 6 पुलिस अधिकारी और दो अन्य लोग शामिल हैं।
- बिजनेसमैन का आरोप है कि उनके खिलाफ दर्ज कुछ मामलों का निपटारा करने के बदले में उनसे 15 करोड़ की मांग की गई थी।
- बता दें कि जिन पुलिस अधिकारियों के नाम शिकायत में हैं, उनमें से एक मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट में डीसीपी हैं।




























































