संचार मंत्री ने जासूसी के आरोपों को किया खारिज तो TMC सांसदों ने बयान की कॉपी छीनकर फाड़ी 

  • इस्राइली सॉफ्टवेयर पेगासस से 300 भारतीयों की कथित जासूसी को लेकर गुरुवार को भी संसद में जमकर हंगामा हुआ। 
  • राज्यसभा में जब संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव इस मामले पर बयान देने के लिए उठे तो तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने विरोध किया। 
  • सांसदों ने मंत्री से बयान के पन्ने छीनकर फाड़ दिए, सांसद सभापति के आसन के पास एकत्रित होकर शोर मचाते रहे। 
  • भारी हंगामे के कारण वैष्णव को बयान देने में कठिनाई हुई और उन्हें यह सदन के पटल पर रखना पड़ा।
  • मंत्री वैष्णव ने जासूसी की खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि ये आरोप भारतीय लोकतंत्र की छवि को धूमिल करने का प्रयास हैं। 
यह भी पढ़े: योग के साथ कमाई भी कराएंगे बाबा रामदेव, पतंजलि का आईपीओ लॉन्च करने का काम जारी!