
योग के साथ कमाई भी कराएंगे बाबा रामदेव, पतंजलि का आईपीओ लॉन्च करने का काम जारी!
- योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद एफएमसीजी कंपनी बन चुकी है, 2020-21 में पतंजलि का टर्नओवर 30 हजार करोड़ के पार पहुंच गया है।
- अब रामदेव लोगों को कमाई कराने के बारे में सोच रहे हैं। इसके लिए पतंजलि का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी आईपीओ लॉन्च करने पर काम चल रहा है।
- मीडिया से बात करते हुए रामदेव ने इसी साल पतंजलि का आईपीओ लॉन्च होने की अटकलों पर विराम लगा दिया।
- पतंजलि आयुर्वेद की सब्सिडियरी रुचि सोया 4300 करोड़ रुपए का फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर लेकर आ रही है।
- अभी बाबा रामदेव इसी को लेकर व्यस्त हैं। बाबा रामदेव रुचि सोया के एफपीओ को लेकर लगातार निवेशकों से बातचीत कर रहे हैं।




























































