केंद्र की आंखों का पानी मर गया, लोगों के आंसू दिखाई ही नहीं देते- ऑक्सीजन पर बोले खचरियावास

  • केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री भारती पवार की ओर से राज्यसभा में ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों पर दिए गए बयान को लेकर विवाद जारी है। 
  • मंत्री ने कहा था कि राज्यों-UT की तरफ से इस बारे में कोई विशेष डेटा नहीं भेजा गया, इसलिए केंद्र के पास इसके आंकड़े मौजूद नहीं हैं। 
  • इस मुद्दे पर डिबेट के दौरान 
  • जब एंकर ने राजस्थान सरकार के मंत्री प्रताप खचरियावास से इस मुद्दे पर पूछा तो उन्होंने कहा- केंद्र सरकार की आंखों में संवेदनशीलता और सत्य की कमी है। 
  • उन्होंने कहा कि केंद्र की आंखों का पानी मर गया, पूरा देश देख रहा है। लोगों की आंखों के आंसू नहीं दिखाई दे रहे है इन्हें।
  • खचरियावास ने ये भी दावा किया है कि राजस्थान भाजपा ने खुद कहा था कि ऑक्सीजन नहीं आ रही अस्पतालों में, हमारे अस्पताल बंद हो रहे हैं। 
यह भी पढ़े: योग के साथ कमाई भी कराएंगे बाबा रामदेव, पतंजलि का आईपीओ लॉन्च करने का काम जारी!