
इतना ही डरते हो तो कुर्सी पर बैठे क्यों?- दैनिक भास्कर पर छापेमारी को लेकर सरकार पर बरसा विपक्ष
- देश भर में दैनिक भास्कर समूह के कई कार्यालयों पर आयकर विभाग ने छापे मारे, भारत समाचार चैनल के दफ्तरों पर भी छापे पड़े।
- इनकम टैक्स इन्वेस्टिगेशन विंग की ये छापेमारी भास्कर के नई दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र कार्यालय पर की गई।
- छापेमारी के बाद मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष लगातार हमलावर है, तमाम बड़े पत्रकारों व बुद्धिजीवियों ने इस पर सवाल खड़े किए हैं।
- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे इसे मीडिया को डराने का प्रयास करार देते हुए कहा- भाजपा के खिलाफ बोलने वालों को सरकार बख्शेंगे नहीं।
- यूथ कांग्रेस के नेशनल प्रेसिडेंट श्रीनिवास बीवी ने इसे मोदी शाह के आयकर विभाग का छापा करार देते हुए कहा- इतना ही डरते हो तो कुर्सी पर क्यों बैठे हो।




























































