जब तक कोरोना खत्म नहीं हो जाता तब तक अन्न ग्रहण नहीं करूंगा- योगी के मंत्री ने खाई कसम

  • योगी सरकार में नगर विकास राज्यमंत्री ने ऐलान किया है कि जब तक देश में कोरोना महामारी खत्म नहीं होती तब तक अन्न ग्रहण नहीं करेंगे।
  • राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता के अनुसार जब आप भूखे प्यासे रहकर दूसरों के लिए प्रार्थना करते हैं तो ईश्वर की आप पर कृपा होती है। 
  • उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल से अन्न जल वे नहीं ग्रहण कर रहे, कोरोना के कारण हुई मौतों से आहत होने के चलते उन्होंने यह प्रतिज्ञा ली है।
  • महेश चंद्र गुप्ता का दावा है कि उन्होंने आतंकवाद के खात्मे के लिए पांच साल पहले अन्न जल का त्याग कर दिया था।
  • सीएम योगी की तारीफ करते हुए महेश ने कहा- दूसरी लहर में सीएम ने जबरदस्त काम किया, अपनी जान की परवाह किए बगैर पूरे राज्य में दौरे किया। 
यह भी पढ़े: दैनिक भास्कर के ठिकानों पर आयकर की रेड, लोग बोले- पत्रकारिता पर मोदीशाह का प्रहार