
कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस ने उठाई आवाज़, मांग- कानून रद्द कर किसानों को मिले न्याय
- संसद के मॉनसून सत्र में विपक्ष द्वारा सरकार पर लगातार हमला किया जा रहा है, अब विपक्ष ने कृषि कानून का मुद्दा उठाया है।
- गुरुवार को संसद का सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस के सांसदों ने गांधी मूर्ति के पास प्रदर्शन किया और कानून निरस्त करने की मांग की।
- प्रदर्शन में राहुल गांधी भी शामिल हुए, इस दौरान कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी हाय-हाय के नारे भी लगाए और किसानों के लिए न्याय की मांग की।
- बता दें कि आज से आंदोलनकारी किसान कृषि कानून के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरने पर बैठेंगे जहां एक संसद का आयोजन किया जाएगा।
- इससे पहले आज आप सांसद भगवंत मान ने लोकसभा में कृषि कानूनों को वापस लेने का स्थगन प्रस्ताव दिया था।




























































