
विवादों के कटघरे में गुजरात के शिक्षा मंत्री, ‘घूसखोर’ इंजीनियर की किताब का किया विमोचन
- गुजरात के शिक्षा मंत्री विवादों के कटघरे में खड़े दिखाई दे रहे हैं, एक घूसखोर की किताब विमोचन को लेकर चर्चा में आ गए हैं।
- अहमदाबाद में अधिकारी को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिसकी किताब का विमोचन शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चूडास्मा ने किया था।
- इंजीनियर निपुण चौकसी ‘स्मित और स्पंदन’ व ‘परेशान कैसे करें’ किताब का लेखक हैं। अप्रैल में उसकी किताब का विमोचन शिक्षा मंत्री ने किया था।
- चौकसी पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने घूसखोरी का आरोप लगाया है, उसके दो लॉकरों से 74.50 लाख और 1.52 करोड़ बरामद हुए हैं।
- हैरान करने वाली बात ये है कि लॉकर से जो नोट बरामद हुए हैं, उनमें 500 और 1000 के वह नोट भी शामिल हैं जो 2016 से ही बंद हैं।




























































