राजस्थान: शिक्षामंत्री के रिश्तेदारों का RAS में चयन, एक समान अंक, भाजपा ने लगाया धांधली का आरोप

  • राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटसरा के रिश्तेदारों के राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयन को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। 
  • डोटसरा की पुत्रवधु प्रतिभा पुनिया, उनके भाई गौरव पुनिया और बहन प्रभा पुनिया, तीनों को RASरा परीक्षा में 80% और लिखित में 50% अंक मिलें हैं। 
  • भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह शेखावत ने शिक्षा मंत्री पर राजस्थान प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में हेर-फेर करने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा मांगा है। 
  • बीजेपी नेता का कहना है कि तीनों की एक जैसी योग्यता ही मिसाल है, खास बात है कि परीक्षा देने वाले गौरव और प्रभा के चौथे पेपर में नंबर कैसे समान हैं। 
  • हालांकि, डोटसरा का कहना है कि उनका, राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से जारी RAS के रिजल्ट से कोई लेना-देना नहीं है। 
यह भी पढ़े: MP में जनसंख्या कानून के लागू होते ही अयोग्य हो जाएंगे 38 फीसदी मंत्री, क्या इसीलिए बच रही सरकार?