जनसंख्या नीतिः कड़े फैसले लेने के चक्कर में कहीं इंदिरा गांधी जैसा हाल न हो जाए- योगी पर बोले निषाद

  • देश भर में जनसंख्या नीति को लेकर चल रहे बहस के बीच निषाद पार्टी के नेता संजय निषाद ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है है। 
  • मीडिया से बात करते हुए संजय निषाद ने कहा कि मैं जनसंख्या नीति का विरोधी नहीं हूं लेकिन उसे एक सिस्टम के तहत लागू करना चाहिए।
  • उन्होंने आगे कहा कि योगी आदित्यनाथ की हालत इंदिरा गांधी जैसी न हो जाए, इंदिरा ने कड़े फैसले लिए थे तो उनकी सत्ता चली गयी थी।
  • उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम ने सांसद रहते हुए निषाद आरक्षण के मुद्दे का समर्थन किया था लेकिन अब वह अपना वादा पूरा नहीं कर रहे हैं। 
  • उन्होंने कहा- निषाद समाज में रोष के कारण पंचायत चुनावों में भाजपा को नुकसान उठाना पड़ा, यही हाल रहा तो विधानसभा चुनाव में भी नुकसान उठाना पड़ेगा। 
यह भी पढ़े: भाजपा के दो कार्यकर्ताओं ने की थी आतंकी हमले की नौटंकी, सुरक्षा बढ़वाने के लिए रचा था खेल