भाजपा के दो कार्यकर्ताओं ने की थी आतंकी हमले की नौटंकी, सुरक्षा बढ़वाने के लिए रचा था खेल 

  • जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बीते सप्ताह आतंकवादी हमले का नाटक रचने वाले भाजपा के दो कार्यकर्ता और उनके दो निजी सुरक्षा कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है।
  • अधिकारियों ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता इशफाक मीर तथा बशारत अहमद और सुरक्षाकर्मियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
  • अधिकारियों ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी सुरक्षा बढ़वाने के लिये सुरक्षाकर्मियों के साथ मिलकर शुक्रवार रात खेल रचा था। 
  • गौरतलब है कि इशफाक अहमद भाजपा जिलाध्यक्ष मोहम्मद शफी मीर के बेटे हैं। घटना के बाद, पार्टी ने दोनों के साथ बशारत अहमद को निलंबित कर दिया है। 
  • अधिकारियों ने कहा कि लगातार पूछताछ के बाद, आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने अधिक सुरक्षा पाने के लिए हमला करवाया था। 
यह भी पढ़े: विकास दुबे हत्याकांड एनकाउंटर में मारे गए अमर की पत्नी खुशी दुबे की रिहाई की लड़ाई लड़ेगी बसपा