सिर्फ ऑक्सीजन की ही कमी नहीं थी, संवेदनशीलता व सत्य की भारी कमी तब भी थी आज भी है- राहुल 

  • कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान देश में ऑक्सीजन की कमी से किसी की भी मौत नहीं हुई है, ऐसा दावा मोदी सरकार ने किया है। 
  • सरकार के इस दावे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तीखा हमला बोलते हुए लिखा- सिर्फ़ ऑक्सीजन की ही कमी नहीं थी,संवेदनशीलता व सत्य की भारी कमी, तब भी थी आज भी है। 
  • दरअसल मंगलवार को कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने राज्यसभा में ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मौतों को लेकर सवाल किया था। 
  •  इस पर सरकार की ओर से जवाब देते हुए बताया गया कि कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी के कारण देश में किसी की मौत नहीं हुई।
  • बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान देश के कई हिस्सों में ऑक्सीजन की कमी की वजह से रोजाना संक्रमितों की तड़प-तड़प कर मौत होने की खबर आई थी। 
यह भी पढ़े: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ से हुआ 30.80 करोड़ का राजस्व