प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ से हुआ 30.80 करोड़ का राजस्व

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात ने 30.80 करोड़ रु का राजस्व अर्जित किया है, यह जानकारी सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी है। 
  • मानसून सत्र के पहले दिन अनुराग ठाकुर ने राज्यसभा में जानकारी देते हुए बतया कि सबसे अधिक आय 2017-18 में हुई, कुल 10.64 करोड़ रु की। 
  • उन्होंने कहा- यह कार्यक्रम प्रत्येक नागरिक को प्रधानमंत्री के रेडियो संबोधन के जरिए जुड़ने, सुझाव देने और सहभागी शासन का हिस्‍सा बनने का अवसर प्रदान करता है।
  • उन्होंने कहा कि प्रसार भारती बिना किसी अतिरिक्त खर्च के मौजूदा उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल करके मन की बात कार्यक्रम का निर्माण करती है। 
  • बता दें कि प्रसार भारती प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण 23 भाषाओं और 29 बोलियों में करता है।
यह भी पढ़े: पेगासस जासूसी कांड की जांच करेगा फ्रांस, समाचार एजेंसी AFP ने दी जानकारी