
आजम खान की हालत गंभीर, उनका हाल जानने मेदांता जाएंगे अखिलेश यादव
- समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को गंभीर हालत मेें सीतापुर जेल से मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।
- सपा प्रमुख अखिलेश यादव उनका हाल जानने सीधे मेदांता अस्पताल जाएंगे, अखिलेश आज ही दिल्ली से लखनऊ लौट रहे हैं।
- आजम खान पिछले करीब डेढ़ साल से सीतापुर जेल में बंद हैं, 9 मई को कोरोना पॉजिटिव होने के उन्हें मेदांता में भर्ती करवाया गया था।
- 13 जुलाई को मेदांता अस्पताल से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था लेकिन सीतापुर जेल पहुंचते ही एकबार फिर से हालत खराब हो गई।
- विपक्ष योगी सरकार पर आजम खान के साथ ज्यादती करने का आरोप लगाता रहा है, आजम खान पर अभी तक आरोप नहीं साबित हो पाए हैं।




























































