
'द गार्डियन'- नंबरों का चयन मोदी के इजरायल दौरे के समय से हुआ था शुरू, क्रोनोलोजी समझिए!
- भारत में पेगासस जासूसी कांड को लेकर बवाल मचा हुआ है। ब्रिटिश न्यूज मीडिया वेबसाइट द गार्डियन ने भी पीएम के इजरायल दौरे का जिक्र किया है।
- माइकल सैफी की लिखी रिपोर्ट में बताया गया की भारतीय नंबरों का चयन मोटे तौर पर मोदी की साल 2017 की इजराइल यात्रा के समय शुरू हुआ था।
- रिपोर्ट का शीर्षक है- “मोदी राइवल राहुल गांधी अमंग पोटेंशियल इंडियन टारगेट्स ऑफ एनएसओ क्लाइंट।” यह किसी भारतीय पीएम द्वारा इजरायल का पहला दौरा था।
- खबर के मुताबिक- मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू का जब समुद्र तट के किनारे वॉक वाला फोटो आया था, उसके थोड़े दिन पहले ही भारतीय निशाने पर आने लगे थे।
- उधर, द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि आप क्रोनोलोजी समझिए! यह भारत के विकास में विघ्न डालने वालो की एक रिपोर्ट है।




























































