पेगासस जासूसी कांड की जांच करेगा फ्रांस, समाचार एजेंसी AFP ने दी जानकारी 

  • द गार्जियन समेत 16 मीडिया संस्थानों की संयुक्त रिपोर्ट सामने आने के बाद पूरी दुनिया में पेगासस सॉफ्टवेयर से जासूसी का मुद्दा उठ रहा है। 
  • इस मामले में फ्रांस सरकार ने बड़ा फैसला लिया। दरअसल, फ्रांस ने पेगासस सॉफ्टवेयर से जासूसी की जांच शुरू करने का आदेश दे दिया है।
  • समाचार एजेंसी AFP के मुताबिक, पेगासस सॉफ्टवेयर मीडिया जासूसी के मामले में जांच शुरू कर दी गई है। 
  • बता दें कि इजरायल के कंपनी के इस सॉफ्टवेयर से भारत में भी 300 सत्यापित मोबाइल नंबरों की जासूसी होने का दावा किया गया है। 
  • इनमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रशांत किशोर समेत कई बड़े नेताओं, 40 पत्रकारों, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश और अन्य लोगों के नंबर शामिल थे। 
यह भी पढ़े: UP: बीएससी पास कर रहा इलाज, OT में मिली बीयर की बोतल...छापेमारी में खुली अस्पतालों की पोल