Get Premium
अयोध्या के महंत ने लिखी शाह को चिट्ठी, कहा- राम मंदिर के नाम पर कई संगठनों ने करोड़ो रुपए बटोरे
- अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और चंदेे को लेकर जारी सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है, परमहंस दास ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है।
- तपस्वी छावनी के महंत ने आरोप लगाया कि राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन के नाम पर कई संगठन बन गए, जो पिछले कई सालों से चंदे के नाम पर मोटी रकम वसूल रहे हैं।
- महंत ने इन संगठनों द्वारा इकट्ठा की गई रकम को जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपने की मांग की है, उन्होंने पत्र की एक प्रति सीएम योगी को भी भेजी है।
- परमहंस दास ने कहा- भगवान के नाम पर अगर सभी चंदा मांगेंगे तो लोग ट्रस्ट की विश्वसनीयता और इरादे पर सवाल करेंगे फिर कोई जवाब भी नहीं होगा।
- गौरतलब है कि राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण न्यास के नाम से एक संगठन 2008 में बना था, पिछले दिनों कई स्थानों पर इस संगठन के लोग भी चंदा इकट्ठा कर रहे थे।
यह भी पढ़े: पेगासस जासूसी कांड! टारगेट लिस्ट में वैज्ञानिक गगनदीप का भी नाम, बोलीं- मैं कुछ विवादित नहीं किया