
UP: बीएससी पास कर रहा इलाज, OT में मिली बीयर की बोतल...छापेमारी में खुली अस्पतालों की पोल
- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जिला प्रशासन ने एक साथ 45 निजी अस्पतालों पर छापेमारी की, जहां खुलाशा हुआ कि इलाज के नाम पर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ हो रहा था।
- किसी अस्पताल में जांच टीम को डॉक्टर नहीं मिले तो किसी ऑपरेशन थियेटर में दवा की जगह बीयर की बोतलें मिली, ज्यादातर अस्पताल के पास लाइसेंस ही नहीं मिला।
- जिला प्रशासन की 6 टीमों ने छापेमारी थी जिसके बाद 29 अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया है। एक स्पताल में बीएससी पास मरीजों का इलाज कर रहा था।
- स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की छापेमारी के बाद जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के निर्देश पर सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल यह कदम उठाया।
- सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने कहा कि अगर अस्पताल मैनेजमेंट ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।




























































