पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रधान बनते ही सिद्धू ने आलाकमान को कहा शुक्रिया, पिता को किया याद 

  • पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रधान नवजोत सिद्धू ने सोमवार को पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया और अपने अपने पिता को भी याद किया।
  • सिद्धू ने कहा- मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास किया और यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी।
  • सिद्धू ने कहा- मैं  'जीतेगा पंजाब' के मिशन को पूरा करने के लिए पंजाब में कांग्रेस परिवार के हर सदस्य के साथ काम करूंगा। 
  • इस दौरान उन्होंने अपने पिता को याद कर कहा- मेरे पिता ने समृद्धि और स्वतंत्रता को सभी के साथ साझा करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता के तौर पर स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया था। 
  • पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू सोमवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलने सिसवां में उनके फार्म हाउस पर पहुंच रहे हैं। 
यह भी पढ़े: फोन टैपिंग पर बवाल : नितिन राऊत का तंज, दूसरों के 'मन की बात' को सुनने के भी शौकीन