
फोन टैपिंग पर बवाल : नितिन राऊत का तंज, दूसरों के 'मन की बात' को सुनने के भी शौकीन
- इजरायली स्पाईवेयर पेगासस की मदद से भारत में मंत्रियों, विपक्षी नेताओं एवं पत्रकारों के फोन हैक करने की बड़ी खबर सामने आने से देश में हड़कंप मच गया है.
- विपक्ष के नेता सरकार पर हमलावर हैं, दलित कांग्रेस प्रमुख नितिन राऊत ने तंज सकते हुए लिखा जासूसी चीनी सैनिकों की करनी थी पर वह भारतीयों की कर रहे हैं.
- एक अन्य ट्वीट के जरिए पीएम मोदी पर तंज कसते हुए लिखा - वो मन की बात करते ही नहीं बल्कि दूसरो के मन की बात सुनने के भी शौकीन निकले.
- वहीं रणदीप सुरजेवाला ने लिखा- देश पूछता है, रोजाना 18 घंटे काम करते समय दूसरे के फोन की जासूसी में कितना समय बिताते हो.
- सुरजेवाला ने एक अन्य ट्वीट में आरएसएस की लीडरशिप के फोन टैपिंग को लेकर लिखा- वो तो अपने थे उन्हें भी नहीं बख्शा.
यह भी पढ़ें - इजरायली सॉफ्टवेयर के जरिए भारत में नेताओं एवं पत्रकारों के फोन हैक, सरकार पर जासूसी का आरोप




























































