
कुछ नेताओं के 'अतिविश्वास' के चलते भाजपा की हार हुई- अपने ही पार्टी पर बरसे सुवेंदु अधिकारी
- बंगाल भाजपा में सुवेंदु अधिकारी के आने के बाद पार्टी के भीतर कलह बढ़ गया है, विधानसभा चुनाव में हार के बाद छींटाकशी और बढ़ी है।
- हालांकि, मीडिया से बात करते हुए इस हार का ठीकरा अब सुवेंदु अधिकारी ने पार्टी के नेताओं के सिर फोड़ा है।
- राज्य में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि बंगाल चुनाव में भाजपा कुछ नेताओं के 'अतिविश्वास' के चलते हारी।
- उन्होंने कहा- कई नेताओं को लगने लगा था कि भाजपा 170 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी लेकिन जमीनी हकीकत पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
- बता दें कि पूर्वी मेदिनापुर जिले के चांदीपुर इलाके में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान सुवेंदु ने यह बात कही।




























































