संसद में उठाया जाएगा पेगासस हैकिंग का मामला, कई सदस्यों ने दिया नोटिस, राहुल ने कसा तंज 

  • संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत से पहले ही भारतीय नेताओं, पत्रकारों और कारोबारियों के फोन हैकिंग का एक बड़ा मुद्दा सामने आया है। 
  • अंतरराष्ट्रीय मीडिया द्वारा दावा किया गया है कि पेगासस सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल से भारत के लोगों के फोन हैक किए गए थे। 
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मामले में सरकार पर तंज कस कहा-  हमें पता है ‘वो’ क्या पढ़ रहे हैं, जो भी आपके फोन में है। 
  • सरकार ने किसी भी तरह की हैकिंग में शामिल होने से इनकार किया है, साथ ही इसे भारत की लोकतंत्र की छवि बिगाड़ने की कोशिश बताया गया। 
  • बता दें कि विपक्षी पार्टियों द्वारा लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सदनों में इस विषय पर चर्चा की मांग की गई है और स्थगन प्रस्ताव दिया गया है। 
यह भी पढ़े: इजरायली सॉफ्टवेयर के जरिए भारत में नेताओं एवं पत्रकारों के फोन हैक, सरकार पर जासूसी का आरोप