
PM मोदी- विपक्ष की मानसिकता महिला विरोधी, लोगों ने याद दिला दिया ‘दीदी ओ दीदी’ वाला कमेंट
- मॉनसून सत्र शुरू होते ही हंगामा भी शुरू हो गया, राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के बीचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन के सदस्यों के बर्ताव पर जमकर बरसे।
- राज्यसभा में पीएम ने कहा कि आज जब देश के किसान परिवार के बच्चे मंत्री बनकर सदन में उनका परिचय हो रहा है तो कुछ लोगों को बड़ी पीड़ा हो रही।
- उन्होंने कहा- सदन में मंत्री बनी महिलाओं का परिचय हो रहा है तो वो कौन सी महिला विरोधी मानसिकता है जिसके कारण सदन में उनका नाम सुनने को भी तैयार नहीं हैं।
- पीएम ने आगे कहा कि ये कौन सी मानसिकता है जो दलितों, आदिवासियों, किसान के बेटे का गौरव करने को तैयार नहीं है?
- पीएम मोदी की इस बात पर लोगों ने प्रतिक्रिया दी, एक यूजर ने लिखा- बंगाल में “दीदी ओ दीदी” मुंह से निकल रहा था तब ये मानसिकता कहां गई थी?




























































