
MP: मेरे साथ सेल्फी लेने के लिए देने होंगे 100 रुपए- बीजेपी मंत्री
- मध्य प्रदेश की संस्कृतिमंत्री उषा ठाकुर अकसर अपने किसी न किसी बयान को लेकर चर्चा में रहती हैं।
- अब उन्होंने कहा है कि उनके साथ सेल्फी लेने के इच्छुक लोगों को 100 रु. का भुगतान करना होगा।
- उनका कहना है कि यह एक “समय लेने वाली प्रक्रिया” है और यह राशि पार्टी के काम के लिए जमा की जाएगी।
- उन्होंने यह भी कहा कि वह गुलदस्ते के बजाय किताबें स्वीकार करेंगी क्योंकि केवल भगवान विष्णु को ही फूल चढ़ाए जा सकते हैं।
- उषा ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि फूलों के गुलदस्ते के बजाय किताबें तोहफे में देनी चाहिए।




























































