मालिक को अपने गुलामों पर भी शक है, उनके भी फोन सुने जा रहे- रवीश कुमार का PM पर निशाना 

  • भारतीय नेताओं, पत्रकारों और कारोबारियों के फोन हैकिंग का एक बड़ा मुद्दा सामने आया है, हालांकि सरकार ने इस बात से इनकार किया है। 
  • अंतरराष्ट्रीय मीडिया द्वारा दावा किया गया है कि पेगासस सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल से भारत के लोगों के फोन हैक किए गए थे। 
  • इस मुद्दे पर पत्रकार रवीश कुमार ने मोदी सरकार पर तंज कस कहा कि मालिक को अपने गुलामों पर भी शक है। हा हा।
  • उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा- तो पत्रकारों के फोन सुने जा रहे हैं, रुकिए, उन पत्रकारों के भी सुने जा रहे हैं जो सरकार बहादुर की खुशामद में लगे हैं। 
  • उन्होंने लिखा- अगर सारी ऊर्जा इसी सब में लगेगी तभी तो अर्थव्यवस्था का हाल चौपट होगा, आप बेरोजगार होंगे और हिन्दू मुसलमान करेंगे।
यह भी पढ़े: फोन टैपिंग पर बवाल : नितिन राऊत का तंज, दूसरों के 'मन की बात' को सुनने के भी शौकीन