
कृषि कानून इतना अच्छा है तो भाजपा का कोई मंत्री बिना सुरक्षा सिंघु बॉर्डर जाकर दिखाए - मनीष तिवारी
- पंजाब में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जारी हैं, मोदी सरकार द्वारा पास किया गया कृषि कानून प्रदेश की राजनीति का सबसे मुख्य बिंदु है.
- कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा- अगर कृषि कानून इतना ही अच्छा है तो भाजपा का कोई नेता बिना सुरक्षा सिंघु बॉर्डर जाकर दिखाए.
- उन्होंने कहा- भाजपा का कोई नेता आंदोलन स्थल पर जाएगा तब उसे पता चल जाएगा कि किसानों का आंदोलन प्रोत्साहित है या फिर स्वाभाविक.
- मनीष ने कहा- पंजाब सरकार किसानों के साथ है, मोदी सरकार को भी किसानों के साथ आना चाहिए वरना हालात खराब हो सकते हैं.
- गौरतलब है कि किसान पिछले करीब सात महीने से दिल्ली के विभिन्न बॉर्डरों पर बैठे हैं, पिछले पांच महीने से सरकार ने उनसे किसी तरह की बात नहीं की.
यह भी पढ़ें - यूपी: RSS कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने के मामले में निलंबित हुए दरोगा पर जानलेवा हमला




























































