Get Premium
यूपी: RSS कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने के मामले में निलंबित हुए दरोगा पर जानलेवा हमला
- यूपी के बिजनौर में RSS कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने के मामले में निलंबित चल रहे दरोगा अरुण कुमार पर शनिवार रात नकाबपोश लोगों ने हमला कर दिया.
- मिली जानकारी के अनुसार दरोगा सब्जी लेने के लिए बाजार गए थे तभी बाइक सवार चार बदमाश आए और लाठी-डंडो से पीटना शुरु कर दिया.
- जब तक भीड़ जुटी तक बदमाश भाग गए, पुलिस को खबर मिली तो आनन फानन में भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई लेकिन किसी को पकड़ नहीं पाई.
- दरोगा ने बताया कि आरएसएस कार्यकर्ता उमंग काकरान से दो दिन पहले विवाद हुआ था, उन्होंने हमले के पीछे उमंग की साजिश बताई.
- बता दें कि हल्दौर थाने में तैनात दरोगा अरुण कुमार ने पिछले दिनों आरएसएस कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया था जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था.
यह भी पढ़ें - UP: गैंगरेप का केस नजरअंदाज कर पुलिस वाले ने पीड़िता को धमकाया, बयान बदलने का डाला दबाव